SATNALI-MERIJANAMBHUMI Headline Animator

Showing posts with label JOBS. Show all posts
Showing posts with label JOBS. Show all posts

Saturday, 19 November 2011

भर्ती रैली के लिए सेना अधिकारियों ने सर्वे किया


आगामी समय में आयोजित होने वाली सेना की प्रदेश स्तरीय भर्ती रैली के लिए शनिवार को सेना भर्ती निदेशक कर्नल रंजन मनोचा ने कस्बा झोझू कलां का सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने कस्बे के राजीव गांधी खेल स्टेडियम, साथ बनाई गई इमारत, भर्ती के लिए आने वाले सेना अधिकारियों व हजारों युवकों के आने-जाने, ठहरने के बारे मे क्षेत्र का मुआयना कर जानकारियां जुटाई।