SATNALI-MERIJANAMBHUMI Headline Animator

Showing posts with label SPORTS. Show all posts
Showing posts with label SPORTS. Show all posts

Saturday, 19 November 2011

खेल को सच्ची खेल भावना से खेलें खिलाड़ी : लावणिया


 खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणिया ने कहा कि खेल को सच्ची खेल भावना के साथ खेलने वाला खिलाड़ी ही सच्चा खिलाड़ी होता है। खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह किए बिना सच्ची खेल भावना के साथ मुकाबले में अंतिम क्षण तक संघर्ष करना चाहिए, ताकि वह अपनी टीम को जीत की ओर ले जाने में सहयोग दे सके। वे शुक्रवार को नावा के शिक्षा भारती स्कूल में खिलाडि़यों के सम्मान में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Friday, 18 November 2011

विजेता खिलाड़ी सम्मानित

राज्य ग्रामीण पायका खेलकूद प्रतियोगिता में महेन्द्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के विजेताओं का शुक्रवार सम्मान समारोह हुआ। शिक्षा भारती स्कूल नांवां में आयोजित कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।